फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gorakhpur-Shamli Expressway Joint survey completed land acquisition process to begin soon

गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे: बरेली से लखीमपुर तक संयुक्त सर्वे पूरा, जल्द शुरू होगी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया

Wed, 05 Aug 2026 10:13 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 05 Aug 2026 10:13 AM IST
सार

गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के लिए बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और लखीमपुर जिले में संयुक्त सर्व पूरा हो गया है। इन चारों जिलों में भूमि अधिग्रहण के लिए भूमि अध्यापित अधिकारी भी नामित कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस साल के अंत तक एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
Gorakhpur-Shamli Expressway Joint survey completed land acquisition process to begin soon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली होकर गोरखपुर-शामली के बीच प्रस्तावित प्रदेश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे के लिए नवाबगंज और बहेड़ी तहसीलों के 68 गांवों समेत बरेली से लखीमपुर तक भूमि का नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई), राजस्व, वन विभाग ने संयुक्त सर्वे पूरा कर लिया है। अब यहां भूमि को कैपिटल थ्री-डी घोषित कर जल्द भूमि अधिग्रहण शुरू कर दिया जाएगा। बरेली के साथ ही पीलीभीत, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी में भूमि अध्यापित अधिकारी नामित कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


जिन गांवों से एक्सप्रेसवे गुजर रहा है वहां जमीन के क्रय-विक्रय पर रोक पहले ही लगाई जा चुकी है। बरेली से लखीमपुर खीरी तक एक्सप्रेसवे का निर्माण एनएचएआई की बरेली शाखा कराएगी। इनमें नवाबगंज तहसील क्षेत्र के 17 गांवों के साथ पीलीभीत, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी तक एक्सप्रेसवे का निर्माण शामिल है, जबकि 51 गांवों में निर्माण का जिम्मा एनएचएआई मुरादाबाद शाखा को दिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में सीएम योगी को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, हवालात से लंगड़ाते हुए निकला
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द शुरू होगी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया
अधिकारियों का कहना है कि संयुक्त सर्वे समेत सभी औपचारिकताओं को पूरा किया जा चुका है। बहेड़ी के गांवों में एनएचएआई की मुरादाबाद शाखा ने संयुक्त सर्वे कराया है। उनका दावा है कि कुछ औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

इस साल के अंत तक निर्माण शुरू होने की उम्मीद  
बरेली में विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी को जबकि पीलीभीत, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी में संबंधित एसडीएम को भूमि अधिग्रहण की जिम्मेदारी दी गई है। किसानों की आपत्तियों के निस्तारण के लिए जिला स्तरीय कमेटी का भी गठन कर दिया गया है। इस साल के अंत तक एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू हो जाएगा।

मानसून ने रोकी रिंग रोड और बरेली-मथुरा हाईवे के काम की रफ्तार
झुमका तिराहा से रजऊ परसपुर तक बनाए जा रहे 29 किलोमीटर के रिंग रोड के काम की गति धीमी हो गई है। इसके अलावा मानसून के कारण इन दिनों बरेली-मथुरा हाईवे के चौड़ीकरण का काम भी सुस्त हो गया है। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि जिले में फिलहाल इन दो बड़ी परियोजनाओं पर ही काम चल रहा है। मानसून के कारण मिट्टी समेत अन्य कार्य रोक दिए गए हैं। फिलहाल पूरा ध्यान सड़कों को गड्ढा मुक्त करने पर है। 

एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक अश्वनी चौहान ने बताया कि गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के लिए संयुक्त सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। भूमि को कैपिटल थ्री-डी घोषित करने के बाद भूमि अधिग्रहण शुरू कर दिया जाएगा। भूमि अध्यापित अधिकारी नामित कर दिए गए हैं। साल के अंत तक एक्सप्रेसवे का काम शुरू हो जाएगा। एनएचएआई बरेली शाखा लखीमपुर खीरी तक एक्सप्रेसवे का निर्माण कराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed