{"_id":"6a7302306665aa173f0d258f","slug":"two-people-killed-as-horrific-collision-between-two-trucks-on-the-bada-bypass-in-bareilly-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बड़ा बाइपास पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, दो लोगों की मौत, एक अन्य के पैर कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बड़ा बाइपास पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, दो लोगों की मौत, एक अन्य के पैर कटे
Wed, 05 Aug 2026 02:58 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:58 PM IST
विज्ञापन
दो ट्रकों की हुई भिड़ंत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे के बड़ा बाइपास पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। बड़ा बाइपास पर दो ट्रकों की भिड़ंत हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि एक ट्रक का चालक केबिन में ही फंस गया। उसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। घायल व्यक्ति के पैर कटने की सूचना है। मृतकों और घायल की पहचान अभी नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी हाईवे और बिथरी थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन