{"_id":"6a73005a8a749fe41d059177","slug":"beaten-for-objecting-to-a-casteist-remark-case-registered-against-four-accused-in-bareilly-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जातिसूचक टिप्पणी का विरोध करने पर पीटा, चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जातिसूचक टिप्पणी का विरोध करने पर पीटा, चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Wed, 05 Aug 2026 02:50 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:50 PM IST
सार
बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र के गांव महेशपुर ठाकुरान में जातिगत टिप्पणी का विरोध करने पर दबंगों ने तीन लोगों की पिटाई कर दी। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
थाने में पीड़ित पक्ष के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के महेशपुर ठाकुरान में मारपीट का मामला सामने आया है। गांव निवासी दिनेश चंद्र की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ जातिसूचक टिप्पणी, मारपीट और धमकी देने में मामला दर्ज किया गया। रात भर दोनों पक्षों के लोग थाने में मौजूद रहे। कुछ संगठन भी विवाद में राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं।
विज्ञापन
पीड़ित दिनेश चंद्र ने बताया कि उनके भाई महेश चंद्र, नेमपाल और धर्मवीर मजदूरी करके लौट रहे थे। मंगलवार रात वह गांव के मोड़ पर खाद्य गोदाम के पास रुके थे। तभी सतेंद्र सिंह चौहान, अंकित, राजकुमार सिंह और संजू सिंह वहां आए। आरोपियों ने गालीगलौज शुरू कर दी। उन्होंने जातिसूचक गालियां दीं, कहा कि ज्यादा उड़ने लगे हो। इसके बाद आरोपियों ने महेश चंद्र, नेमपाल और धर्मवीर की पिटाई की। दिनेश चंद्र के अनुरोध पर पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया। दिनेश ने यह भी बताया कि एक दिन पहले भी सतेंद्र सिंह चौहान ने उनकी पिटाई की थी।
विज्ञापन
आरोपी पक्ष के लोग भी थाने पहुंचे
उस समय भी सतेंद्र ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी थी। रात में ही जब दिनेश के साथ उनके पक्ष के लोग थाने पहुंचे तो थोड़ी देर में आरोपी पक्ष के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने भी पुलिस पर दबाव बनाया कि उनकी ओर से भी तहरीर लेकर कार्रवाई की जाए। इंस्पेक्टर सतीश कुमार नैन ने कहा कि पीड़ित पक्ष की पूरी मदद की जाएगी। गांव में जाति की राजनीति करने वालों को भी चिह्नित करेंगे।
विज्ञापन