{"_id":"6a7243da3d252e10a90fb5d4","slug":"pipeline-laid-across-a-20-kilometer-stretch-project-to-be-completed-by-december-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-165826-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 20 किलोमीटर इलाके में पड़ी पाइपलाइन, दिसंबर तक पूरी होगी परियोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 20 किलोमीटर इलाके में पड़ी पाइपलाइन, दिसंबर तक पूरी होगी परियोजना
विज्ञापन
शहर के सुभाष नगर कॉलोनी में बन रहा ओवरहैड टैंक। संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल निगम नगरीय की परियोजना का छह हजार की आबादी को मिलेगा लाभ, ओवरहेड टैंक निर्माण की भी गति तेज
पीलीभीत। शहर के चयनित वार्ड वासियों को 24 घंटे स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में चल रही महत्वाकांक्षी पेयजल योजना का करीब आधा कार्य पूरा हो चुका है।
जल निगम (नगरीय) की ओर से लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से संचालित इस परियोजना के तहत 40 किलोमीटर में से 20 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है, जबकि ओवरहेड पानी की टंकी का निर्माण भी तेजी से कराया जा रहा है। परियोजना पूरी होने के वार्ड के लगभग छह हजार उपभोक्ताओं को नियमित और पर्याप्त जलापूर्ति का लाभ मिलेगा।
योजना के तहत वार्ड नंबर पांच भूरेखां में 40 किलोमीटर के दायरे में पेयजल की नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इसको शहर के सुभाष नगर कॉलोनी में बन रहे ओवरहेड टैंक से जोड़ा जाएगा। इस योजना के अंतर्गत शहर की गोदावरी स्टेट कॉलोनी, केजीएन कॉलोनी, सुभाष नगर कॉलोनी, संजय रॉयल पार्क, पिंक सिटी, संजय नगर, आवास विकास, गोल्डन तिरुपति सहित अन्य कुछ कॉलोनियों को जोड़ा जा रहा है। इसके तहत बीते वर्ष इन कॉलोनियों की 40 किलोमीटर के दायरे में नई पाइपलाइन डालने का कार्य शुरू किया गया था।
विज्ञापन
शुरुआत में पहले तो मोहल्लों में काफी लोगों को गड्ढा खोदाई व पाइपलाइन बिछाने के बीच दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन बाद में काम में तेजी लाई गई। अवर अभियंता शुभम ने बताया कि ओवरहेड टैंक का भी कार्य तेजी से चल रहा है। दिसंबर माह तक पूरा काम खत्म कर दिया जाएगा। जनवरी से लोगों को परियोजना का पूरा लाभ मिलने लगेगा। संवाद