सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Government orders, yet buses could not run at the village panchayat level

Pilibhit News: शासन का आदेश, फिर भी नहीं चल सकीं ग्राम पंचायत स्तर पर बसें

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 03 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Government orders, yet buses could not run at the village panchayat level
शहर के असम चौराहे पर खड़ी बसें। फाइल फोटो।
विज्ञापन
पीलीभीत। शासन के आदेश के बाद भी ग्राम पंचायत स्तर पर बसों का संचालन नहीं किया जा सका है। अफसर महज रूपरेखा तैयार कर दस मार्गाें का चयन ही कर पाए हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos

ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी परिवहन सेवाएं प्रभावित हैं। आज भी यहां ई-रिक्शा, मैजिक, टेपों आदि से टुकड़ों में सफर कर मुख्यालय की दौड़ लगाने को लोग मजबूर हैं। शासन स्तर से ग्राम पंचायत क्षेत्रों को मुख्यालय से जोड़ने के लिए निजी बस संचालकों को हायर कर बस संचालन के निर्देश दिए गए थे। शासन से आए निर्देश के बाद अफसरों ने जिले के दस मार्गों का चयन कर बस संचालकाें को मार्ग निर्धारित किए। मार्ग निर्धारित होने के बाद भी अब-तक इस मार्ग पर बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि बस संचालकों को मार्ग निर्धारित कर दिए गए हैं। जल्द ही बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
इन ग्राम पंचायत स्तर पर संचालन के लिए मिलीं 10 बसें
एआरटीओ वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शासन के आदेश के बाद इस दिशा में पहल की गई। निजी बस संचालकों से बातचीत के बाद 10 बसों का अनुबंध हो गया। जल्द ही बसों का संचालन शुरू भी हो जाएगा। फिलहाल, अनुबंध के अनुसार ग्राम पंचायत ललौरीखेड़ा-पौटा कलां-बढेपुरा, पीलीभीत-गजरौला-दौलतपुर पट्टी-बरखेड़ा-बरखन-नवाबगंज, पीलीभीत-अमरिया-हर्रायपुर-गुलड़िया, पीलीभीत-बरखेड़ा-गजरौला-पूरनपुर, पूरनपुर-माधोटांडा-कलीनगर-पीलीभीत, पीलीभीत-ललौरीखेड़ा-शाही-जहानाबाद-कुंडरा कोठी-रिछा स्टेशन, बीसलपुर-भड़रिया मोड़-रसियाखानपुर, पीलीभीत-बरखेड़ा-गाजीपुर-बरखन-नवाबगंज, पीलीभीत-अमरिया-पीलीभीत-कलीनगर-माधोटांडा-पूरनपुर-शेरगढ़ व बीसलपुर-बिलसंडा-बमरौली आदि रूट पर बसों का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed