पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Heavy rain in Pilibhit waterlogging from city to town exposed the poor sanitation system

Weather Update: पीलीभीत में झमाझम बारिश, शहर से कस्बों तक जलभराव ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल

Tue, 30 Jun 2026 11:40 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 30 Jun 2026 11:40 AM IST
सार

पीलीभीत में मंगलवार को हुई बारिश से पीलीभीत शहर, बरखेड़ा और बिलसंडा में जलभराव हो गया। कई इलाकों में नालों का पानी घरों में घुस गया, जिससे लोगों को परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका पर मानसून से पहले नालों की सफाई न कराने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
Heavy rain in Pilibhit waterlogging from city to town exposed the poor sanitation system
पीलीभीत में बारिश के बाद सड़क पर हुआ जलभराव। - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत में मंगलवार को झमाझम बारिश ने जहां भीषण गर्मी और उसम से लोगों को राहत दी, वहीं नगर निकायों की सफाई व्यवस्था और जल निकासी के दावों की पोल खोलकर रख दी। शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। बरखेड़ा और बिलसंडा कस्बे में भी जलभराव की स्थिति बन गई। कई स्थानों पर नालों का पानी लोगों के घरों में घुस गया, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका और नगर पंचायतों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए समय रहते नालों की समुचित सफाई न कराने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन




शहर के स्टेडियम सड़क स्थित कॉलोनी में मंगलवार सुबह हुई बारिश के बाद नालों का गंदा पानी कई मकानों के अंदर तक पहुंच गया। इससे परिवारों में नाराजगी का माहौल है। स्थानीय लोग वीडियो बनाकर प्रशासन और नगर पालिका तक अपनी पीड़ा पहुंचा रहे हैं। उनका कहना है कि यदि पहली ही बारिश में यह हाल है तो अभी पूरा बरसात का मौसम बाकी है, ऐसे में आगे स्थिति और भयावह हो सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- प्री मानसून की दस्तक: बरेली में रिमझिम बारिश, तापमान में गिरावट; तराई में भी बदला मौसम का मिजाज
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि नगर पालिका को मानसून से पहले नालों की तली झाड़ सफाई करानी चाहिए थी, लेकिन सफाई कार्य केवल औपचारिकता बनकर रह गया। जहां सफाई कराई भी गई, वहां निकाला गया कूड़ा-कचरा कई दिनों तक सड़कों पर पड़ा रहा और अब बारिश के कारण दोबारा नालों में बह गया, जिससे जल निकासी पूरी तरह बाधित हो गई। लोगों का कहना है कि पिछली बरसात में भी इतनी खराब स्थिति नहीं बनी थी।

बिलसंडा के कई वार्डों में नाले चोक 
बिलसंडा क्षेत्र में सुबह हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। हालांकि बारिश के बाद नगर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बरखेड़ा नगर पंचायत में भी पहली ही बारिश ने विकास कार्यों और नालों की सफाई के दावों की हकीकत उजागर कर दी। रातभर हुई बारिश के बाद वार्ड नंबर 1, 3, 4, 5 और 6 में नाले चोक होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो सकी। नतीजतन गलियां तालाब में तब्दील हो गईं और कई घरों के भीतर तक पानी पहुंच गया। इससे लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर भरा पानी 
पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर भी कई स्थानों पर पानी भर जाने से यातायात प्रभावित हुआ। सड़क पर जलभराव के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा तथा दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि मानसून से पहले नालों की सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई। यदि समय रहते जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई तो आगामी दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed