सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hindu organizations take to the streets in protest, demanding strict action against the rape accused.

Pilibhit News: विरोध में सड़क पर उतरे हिंदू संगठन, दुष्कर्म के आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Hindu organizations take to the streets in protest, demanding strict action against the rape accused.
एसपी को ज्ञापन सौंपते हिंदू महासभा के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
पीलीभीत। नौ वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय हनुमान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह पीलीभीत पहुंचे व गौहनिया चौराहे पर प्रदर्शन कर आरोपी को फांसी देने और पीड़ित परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई। वहीं, अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, गांव में तीसरे दिन भी एहतियातन पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के मेडिकल संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उसके बयान न्यायालय में दर्ज कराए जाएंगे।


थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के उगनपुर गांव की 9 वर्षीय मासूम से दरिंदगी को लेकर 66 वर्षीय आरोपी उमर के खिलाफ हिंदू संगठनों में रोष बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय हनुमान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी कोर समिति के साथ पीलीभीत पहुंचे। लगभग 11 बजे शहर के गौहनिया चौराहे पर राष्ट्रीय हनुमान दल के स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने आरोपी उमर को फांसी की कार्रवाई तक पहुंचाने की बात कहते हुए चौराहे पर बैठकर जोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर कुछ आर्थिक सहायता करते हुए आरोपी का फांसी तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इधर, शहर में अखिल भारत हिंदू महासभा के नेतृत्व में महिला टीम ने पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा से मुलाकात कर भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए 14 बिंदुओं पर सलाह आधारित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान महिला टीम में बबीता सक्सेना, बिंदु पाठक, भगवती देवी, राखी, मधु, छाया उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


---

अन्य आरोपियों को पकड़ने की अपील

शहर के एक होटल में राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह ने प्रेसवार्ता कर कहा, जिस तरह से यह जघन्य अपराध हुआ है। उसमें कई अन्य भी शामिल हैं। इसके लिए उन्होंने जल्द से जल्द पुलिस प्रशासन से अन्य आरोपियों को पकड़ने की मांग की। इसी के साथ पीड़ित परिवार को सरकार से मुआवजे, एक संविदा की नौकरी, आरोपी उमर के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने की मांग की।
विज्ञापन

--------
आज दर्ज कराए जाएंगे बयान

पुलिस के अनुसार, पीड़िता का जिला महिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है। चिकित्सकीय परीक्षण की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है, जिसे जांच प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। शुक्रवार को पीड़िता के न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

-------------------

वीडियो बनाने वाले पर दर्ज होगा केस
मासूम से दुष्कर्म की घटना में एक और आरोपी का जल्द ही नाम सामने आ सकता है। इस घटना का वीडियो जिसने बनाया है। वह पुलिस के रडार पर है। अब पुलिस जल्द ही उसके खिलाफ भी केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई कर सकती है। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया मामले की जांच चल रही है। जो भी आरोपी होगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एसपी को ज्ञापन सौंपते हिंदू महासभा के कार्यकर्ता।

एसपी को ज्ञापन सौंपते हिंदू महासभा के कार्यकर्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed