{"_id":"6a32faeb191bb695860930fd","slug":"issues-of-urea-roads-and-irrigation-dominated-farmers-day-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-162092-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: किसान दिवस में छाया यूरिया का मुद्दा, सड़क, सिंचाई का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: किसान दिवस में छाया यूरिया का मुद्दा, सड़क, सिंचाई का मुद्दा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत। खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही किसानों की सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी यूरिया खाद का मुद्दा बुधवार को आयोजित किसान दिवस में प्रमुखता से छाया रहा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे किसानों और भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रशासन के समक्ष यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग उठाते हुए कहा कि धान की रोपाई और गन्ने की फसल के लिए इस समय खाद की आवश्यकता तेजी से बढ़ रही है। यदि समय रहते पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध नहीं कराई गई तो किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
गांधी सभागार में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रोशनी यादव की अध्यक्षता में आयोजित किसान दिवस में किसानों ने खेती-किसानी से जुड़ी अनेक समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। लोगों ने खाद के अलावा पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग का मुद्दा भी उठाया। किसानों का कहना था कि इस मार्ग पर कई पुलियां निर्माणाधीन हैं और बरसात का मौसम शुरू होने वाला है। यदि निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं हुआ तो ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों और किसानों को आवागमन में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसानों ने मांग की कि बारिश से पहले सभी निर्माण कार्य पूरे कराए जाएं।
बैठक में भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि जगविंदर सिंह ने मंडी समिति स्थित इफको केंद्र पर किसानों को हो रही असुविधाओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि खाद लेने के लिए बड़ी संख्या में किसान केंद्र पर पहुंचते हैं, लेकिन तेज धूप और भीषण गर्मी में उनके बैठने या रुकने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। उन्होंने केंद्र पर टिनशेड लगवाने और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराने की मांग की। किसानों की समस्याएं सुनने के बाद अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसान दिवस में उठाए गए सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान कृषि, सहकारिता समेत कई विभागों से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। संवाद