{"_id":"6a5bc74af3e5984a2d0f8c2b","slug":"kashish-murder-case-knife-used-in-the-killing-blood-stained-shirt-and-bag-sent-for-forensic-examination-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-164442-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कशिश हत्याकांड: हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून सनी शर्ट और बैग फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कशिश हत्याकांड: हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून सनी शर्ट और बैग फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे
Sun, 19 Jul 2026 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में पैरामेडिकल छात्रा कशिश की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने विवेचना तेज कर दी है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू, आरोपी की खून से सनी शर्ट और बैग को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। मामले से जुड़े सभी तथ्यों और साक्ष्यों की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि विवेचना को मजबूत आधार मिल सके।
जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में मंगलवार की सुबह बरेली के भुता क्षेत्र के ग्राम केसरपुर निवासी पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की उसके सहपाठी कानपुर के रहने वाले छात्र सागर सिंह ने हत्या कर दी थी। घटना के तीन घंटे बाद छात्रा की बरेली में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मौके पर मौजूद अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी सागर सिंह को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। मामले में छात्रा के पिता की ओर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून से सना बैग भी बरामद किया था। इधर, मामले में विवेचना कोतवाल प्रमेंद्र कुमार ने विवेचना शुरू कर घटना से संबंधित लोगों को बयान दर्ज करने शुरू किए। जांच का दायरा बढ़ाते हुए अब पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद चाकू, खून से सनी शर्ट और बैग को जांच के लिए भेजा है।
सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि हत्या के मामले में गंभीरता के साथ विवेचना को आगे बढ़ाया जा रहा है। स्टाफ समेत घटना से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के बयान दर्ज कराने के साथ ही अन्य साक्ष्य भी एकत्र किए जा रहे हैं। विवेचना की कार्रवाई पर नजर रखी जा रही है।