{"_id":"6a5bc7d77a4aef5545029e39","slug":"lekhpals-to-sit-at-the-village-secretariat-dm-issues-order-ensuring-attendance-by-creating-a-roster-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-164433-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ग्राम सचिवालय में बैठेंगे लेखपाल, डीएम ने रोस्टर बनाकर उपस्थिति सुनिश्चित का जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ग्राम सचिवालय में बैठेंगे लेखपाल, डीएम ने रोस्टर बनाकर उपस्थिति सुनिश्चित का जारी किया आदेश
Sun, 19 Jul 2026 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-ग्राम पंचायत स्तर पर हो ग्रामीणों की समस्याओं का हल, आदेश के बाद अफसरों ने शुरु की कवायद
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में अब लेखपाल ग्राम सचिवालय में बैठकर ग्रामीणों के राजस्व संबंधी कार्यों का निस्तारण करेंगे। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने समस्त उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए लेखपालों की ग्राम पंचायतवार उपस्थिति का रोस्टर तैयार कर नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने के आदेश दिए हैं।
डीएम ने बताया कि यह व्यवस्था राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में लागू की जा रही है। इसके तहत प्रत्येक ग्राम सचिवालय में लेखपालों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि ग्रामीणों को आय, जाति, निवास, खतौनी, नामांतरण सहित अन्य राजस्व कार्यों के लिए तहसीलों के चक्कर न लगाने पड़ें। खंड विकास अधिकारियों को ग्राम सचिवालयों में लेखपालों के बैठने की उचित व्यवस्था, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और ग्राम पंचायत सचिवों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने तहसील क्षेत्र के लेखपालों का रोस्टर तैयार कर उसका प्रभावी अनुपालन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशों का तत्काल प्रभाव से पालन किया जाए। साथ ही की गई कार्रवाई से उन्हें जानकारी दिए जाने के निर्देश दिए।