सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leopard body found floating in canal in Pilibhit

Pilibhit News: बीसलपुर रजबहा में उतराता मिला तेंदुए का शव, वन विभाग की टीम ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 29 Apr 2026 01:07 PM IST
विज्ञापन
सार

पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक तेंदुए का शव रजबहा में उतराता मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची टीम ने तेंदुए को बाहर निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

Leopard body found floating in canal in Pilibhit
रजबहा में उतराता मिला तेंदुए का शव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव नारायनठेर में ग्रामीणों ने बुधवार सुबह बीसलपुर रजबहा की नहर की पुलिया पर बने झाल के पास तेंदुए का शव उतराता देखा। खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मृत तेंदुए को कब्जे में लिया। उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। 

Trending Videos

 
वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) विनीत प्रकाश श्रीवास्तव और डिप्टी रेंजर शेर सिंह ने ग्रामीणों की मदद से तेंदुए के शव को नहर से बाहर निकलवाया। अधिकारियों के अनुसार, मृत तेंदुआ लगभग 18 महीने का है। डिप्टी रेंजर शेर सिंह ने बताया कि तेंदुए का शव काफी पुराना है और गलने लगा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत तीन-चार दिन पहले हुई होगी। शव पानी के बहाव के साथ बहकर आया है। तेंदुआ का शव कहां से बहकर आया इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तेंदुए की मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। उधर, नहर में तेंदुआ का शव मिलने से स्थानीय किसानों और ग्रामीणों में भय का माहौल है। आशंका है कि क्षेत्र में अन्य हिंसक वन्यजीव भी सक्रिय हो सकते हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

लखीमपुर खीरी: वन्यजीव ने पालतू कुत्ते को बनाया शिकार 
लखीमपुर खीरी जनपद के ब्लॉक फूलबेहड़ क्षेत्र के कोरारा  कंचनपुर गांव में सिख किसान के एक पालतू कुत्ते को किसी हिंसक जानवर ने निवाला बना लिया। झाले के नजदीक कुत्ते का अधखाया शव बरामद हुआ। इससे लोगो में दहशत है।
मैलानी रेंज के लखहा अलीगंज बीट के जंगल और गुरखेत के पास कोरारा कंचनपुर गांव है। गांव में अधिकतर सिख समुदाय के झाले (घर) हैं। जंगल से कुछ दूर गुरुदीप सिंह और दो अन्य किसानों के खेत में गन्ने की फसल लगी है। पास ही में जसप्रीत सिंह मकान है। 

जसप्रीत सिंह ने बताया कि इलाके में अक्सर हिंसक जानवर दिख जाते हैं। वह झाले पर पालतू कुत्ते को रात में अक्सर खुला छोड़ देते थे। मंगलवार रात को किसी जंगली जानवर ने पालतू कुत्ते को निवाला बना लिया। इससे पहले भी एक कुत्ते को कोई जानवर उठा ले गया था। अंदेशनगर बीट के वन दरोगा कुलदीप सिंह ने बताया कि अभी तक किसी ने घटना की सूचना नही दी है। इस जंगल में गुलदार या भेड़िया भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed