सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leopard kills stray animal, tigress spotted in Chandrapur

Pilibhit News: छुट्टा पशु को तेंदुए ने मार डाला, चंद्रपुर में दिखी बाघिन

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Leopard kills stray animal, tigress spotted in Chandrapur
विज्ञापन
पूरनपुर। हजारा थाना क्षेत्र के गांव राघवपुरी के समीप तेंदुआ ने छुट्टा पशु को मार डाला। शिकार को खा रहे तेंदुआ को देखकर लोगों ने शोर किया। इस पर तेंदुआ समीप के गन्ने के खेत में घुस गया। उधर, गांव चंद्रनगर में दिवाकर के घर के समीप बाघिन की सूचना पर पहुंची टीम को उसके पैरों के निशान मिले। बाघिन के समीप के गन्ना के खेत में होने पर वन विभाग की टीम ने आसपास के लोगों से सतर्क रहने की अपील की।
Trending Videos


तेंदुआ के छुट्टा पशु को मारने की घटना बुधवार देर रात गांव राघवपुरी के समीप की है। सड़क पर घूम रहे छुट्टा पशु पर तेंदुआ ने हमला कर मार दिया। शिकार को खा रहे तेंदुआ को देखकर राहगीरों के शोर मचाया। इस पर तेंदुआ छुट्टा पशु के शव को छोड़कर गन्ने के खेत में घुस गया। सूचना पर पहुंची सामाजिक वानिकी की टीम ने छुट्टा पशु के शव को दफन करा दिया। संपूर्णानगर रेंजर ललित कुमार ने बताया कि छुट्टा पशु के शव को दफन करा दिया गया। सड़क पक्की होने और खेत की मिट्टी सूखी और कठोर होने के चलते तेंदुआ के पैरों के निशान नहीं मिले। समीप के गन्ने के खेत में तेंदुआ होने पर आसपास के लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव चंद्रनगर के समीप पिछले कई दिनों से शावक के साथ देखी जा रही बाघिन बुधवार रात को गांव में दिवाकर के घर के समीप फिर जा पहुंची। शोर पर बाघिन पास के गन्ने के खेत में घुस गई। चार दिन पहले भी शावक के साथ बाघिन दिवाकर के घर के समीप पहुंची थी। रेंजर ने बताया कि सूचना पर टीम को भेजा गया था। बाघ के पैरों के निशान मिलने की जानकारी टीम ने दी है। पैरों के निशान बाघ या बाघिन के है, इसकी जानकारी कराई जा रही है। संवाद
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed