सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police stopped and seized a Thar without a number plate.

Pilibhit News: बगैर नंबर की थार को रोककर पुलिस ने किया सीज

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Police stopped and seized a Thar without a number plate.
विज्ञापन
घुंघचाई। बिना नंबर प्लेट के अनाधिकृत रूप से हूटर बजाकर थाने के सामने से गुजर रही थार कार को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने कार को सीज कर दिया है।
Trending Videos

बृहस्पतिवार शाम एक काले रंग की बिना नंबर प्लेट लगी थार कार थाना गेट के सामने से हूटर बजाते हुए गुजर रही थी। पुलिस ने मौके पर जाकर थार को रुकवा लिया। इसमें सवार दो लोगों को हिरासत में लिया गया। पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में पुलिस को अपने नाम जिला अलीगढ़ के थाना महुआखेड़ा के गांव असदपुर कियाम निवासी राहुल यादव व रजत बताया। पुलिस के अनुसार दोनों युवक नशे की हालत में थे। गाड़ी के कागजात व हूटर के संबंध में पूछा गया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर पुलिस ने थार गाड़ी को मौके पर ही सीज कर दिया। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया बिना नंबर प्लेट की थार गाड़ी को पकडकर सीज किया गया है। संवाद
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed