सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Protest held at BSA office against TET mandatory

Pilibhit News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में बीएसए कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Protest held at BSA office against TET mandatory
टीईटी अनिवार्यता के विरोध में बीएसए कार्यालय परिसर में ​शिक्षकों ने दिया धरना-प्रदर्शन। स्रोत ​
विज्ञापन
पीलीभीत। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता के विरोध में बृहस्पतिवार को जिले भर के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक एकजुट नजर आए। बीएसए कार्यालय परिसर में एकत्र होकर सांकेतिक धरना दिया। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया।
Trending Videos

धरने के दौरान शिक्षकों ने कहा कि यह पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है कि 15 से 20 वर्ष तक सेवा देने के बाद उन पर टीईटी जैसी परीक्षा थोपी जा रही है। इसका अस्तित्व ही वर्ष 2011 के बाद आया। शिक्षकों का कहना है कि 2011 से पहले नियुक्त सभी शिक्षक उस समय निर्धारित सभी अर्हताओं और शर्तों को पूरा करने के बाद ही चयनित हुए थे। अब उनकी योग्यता पर सवाल उठाना अनुचित है। शिक्षकों ने कहा कि एक सितंबर 2025 से उच्चतम न्यायालय के आदेश के तहत सभी शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता लागू की जा रही है, जो 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के साथ सरासर अन्याय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार संसद में कानून बनाकर 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से पूर्ण रूप से मुक्त करे। शिक्षक समाज इस फैसले से खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष दयाशंकर गंगवार ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान सर्वोपरि है और इससे कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष लाल करन ने कहा कि जो शिक्षक समाज को अधिकारों के प्रति जागरूक करता है, उसी की योग्यता पर प्रश्नचिह्न लगाया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। शिक्षक पदाधिकारी अनीता तिवारी ने कहा कि शिक्षकों पर कोई भी अनुचित आदेश लागू किया गया तो सभी शिक्षक एकजुट होकर संघर्ष करेंगे।यूटा के जिला मंत्री मो. अकरम ने सरकार से इस कानून को वापस लेने की अपील की।
धरने में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के भद्रपाल गंगवार, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री उमेश गंगवार, विमल कुमार, नंद किशोर गंगवार, मियां मनाज़िर, अंकित भारती, चंद्रशेखर गंगवार, निरंजना शर्मा, देवेंद्र कन्हैया, सतेंद्र गंगवार, निधि निगम, रश्मि तिवारी समेत बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed