सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tractor-trolley overturned on car after losing control in overtaking race

Pilibhit News: ओवरटेक की होड़ में अनियंत्रित होकर कार पर पलटी ट्रैक्टर-ट्राॅली

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturned on car after losing control in overtaking race
असम चौराहे के पास कार पर पलटी ट्रैक्टर ट्राली। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
पीलीभीत। बीसलपुर मार्ग पर आगे निकलने की होड़ में एक ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी किसान नेता की कार पर पलट गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय कार में कोई मौजूद नहीं था। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।
Trending Videos

हादसा थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के आसाम चौराहे के निकट बुधवार देर रात हुआ। राहगीरों के अनुसार बीसलपुर की ओर से गन्ने से लदी दो ट्रैक्टर-ट्राॅलियां तेज रफ्तार में पीलीभीत की ओर आ रही थीं। दोनों चालकों के बीच एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी थी। असम चौराहे के पास पहुंचते ही एक ट्रैक्टर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राॅली सड़क किनारे खड़ी किसान नेता धर्मेंद्र चौहान की कार पर जा गिरी। ट्राॅली पलटने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात रहा बाधित
हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी बाधित रहा। सूचना मिलने पर थाना सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन और स्थानीय लोगों की मदद से गन्ने को हटवाकर ट्रैक्टर-ट्राॅली को सीधा कराया। दोनों ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले में फिलहाल किसी की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed