Pilibhit News: छात्राओं को किए अश्लील इशारे, हवालात से लंगड़ाते निकला आरोपी, बोला- माफ कर दो, गलती हो गई
पीलीभीत के जहानाबाद में छात्राओं को अश्लील इशारे करने के आरोपी अहमद नवी को गिरफ्तार किया गया है। एक छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में छात्राओं से अश्लील इशारे और फब्तियां कसने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर छात्राओं के आसपास बाइक घुमाने का भी आरोप है। एक छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी हवालात से लंगड़ाते हुए निकला और कान पकड़कर माफी मांगी। पुलिस ने मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थाने परिसर में लंगड़ाते दिखा आरोपी
शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी पकड़ लिया। उस पर सख्ती की गई। कुछ समय बाद आरोपी थाना परिसर में लंगड़ाते हुए हाथ जोड़कर गलती की माफी मांगता हुआ दिखाई दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के खिलाफ गुंडा एक्ट और जिलाबदर की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.