Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Pilibhit News
›
Pilibhit: Pradhan Mantri Divyansh Vayoshri Kendra inaugurated tricycles distributed to persons with disabilities
{"_id":"6a8469e631d3353c64031632","slug":"video-pilibhit-pradhan-mantri-divyansh-vayoshri-kendra-inaugurated-tricycles-distributed-to-persons-with-disabilities-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit: प्रधानमंत्री दिव्यांश वयोश्री केंद्र का शुभारंभ, दिव्यांगजनों को बांटी गईं ट्राईसाइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit: प्रधानमंत्री दिव्यांश वयोश्री केंद्र का शुभारंभ, दिव्यांगजनों को बांटी गईं ट्राईसाइकिल
केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने मंगलवार को पीलीभीत के जिला अस्पताल परिसर में स्थापित प्रधानमंत्री दिव्यांश वयोश्री केंद्र का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल समेत विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए। केंद्रीय मंत्री ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र के शुभारंभ की जानकारी दी। इसके बाद जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने मौके पर मौजूद दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल और अन्य आवश्यक उपकरण वितरित किए। उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे पर खुशी नजर आई।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि केंद्र के माध्यम से जरूरतमंद दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इससे दिव्यांगजनों को आवागमन और दैनिक कार्यों में सहूलियत मिल सकेगी। इस अवसर पर विधायक बाबूराम पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य समेत जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।