सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Minister of State reprimands Executive Engineer over delay in flood protection work.

Pilibhit News: बाढ़ सुरक्षा कार्य में देरी पर राज्यमंत्री ने अधिशासी अभियंता को लगाई फटकार

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 15 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Minister of State reprimands Executive Engineer over delay in flood protection work.
चौपाल को संबो​धित करते गन्ना राज्यमंत्री। स्रोत स्वंय।
विज्ञापन
पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत में आयोजित चौपाल में बाढ़ सुरक्षा कार्यों में देरी होने पर राज्यमंत्री ने अधिशासी अभियंता की जमकर फटकार लगाई। आयोजित चौपाल में बिजली विभाग के अफसरों के न पहुंचने पर उन्होंने अफसरों का स्पष्टीकरण मांगा है।

मरौरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत बेहरीखेड़ा में रविवार की रात जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। गन्ना राज्यमंत्री ने किसानों की समस्याओं को सुना। ग्रामीणों की शिकायत पर बाढ़ सुरक्षा एवं राहत कार्यों में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभाग के अधिशासी अभियंता को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि मानसून से पहले सभी कार्य पूरे करा लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौपाल में बिजली विभाग का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित नहीं था। इस पर मंत्री ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी को स्पष्टीकरण लिए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न गांवों से आए लोगों ने सड़क, बिजली, जल निकासी, राजस्व तथा अन्य समस्याओं से जुड़े प्रार्थना पत्र भी दिए। चौपाल को संबोधित करते हुए मंत्री संजय सिंह गंगवार ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed