सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mock Drill: People trapped in floods safely rescued.

माक ड्रिल : बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Mock Drill: People trapped in floods safely rescued.
देवहा नदी पर मॉक डि्रल करते एसडीआरएफ के जवान। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। संभावित बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए बुधवार को देवहा नदी क्षेत्र में जिला प्रशासन की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, बचाव संसाधनों की उपलब्धता और आपात स्थिति में राहत कार्यों की क्षमता का परीक्षण किया गया। मॉक ड्रिल में जिला प्रशासन, तहसील प्रशासन समेत कई विभागों की टीमों ने भाग लिया। अभ्यास के दौरान नाव, लाइफ जैकेट, सर्च लाइट, ओबीएम इंजन व संचार उपकरणों की कार्यक्षमता की जांच की गई। एसडीआरएफ टीम ने पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार देने और राहत शिविरों तक पहुंचाने का प्रदर्शन किया। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रसून द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed