{"_id":"6a3c2d5a5686d9855804e21f","slug":"protest-held-over-alleged-scam-in-ram-mandir-offerings-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-162614-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: राम मंदिर में चढ़ावे में घोटाले को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: राम मंदिर में चढ़ावे में घोटाले को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देते कांग्रेसी। स्रोत संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे में घोटाले को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टेंपो तिराहे से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरप्रीत पाल सिंह चब्बा ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए मिले दान और चढ़ावे के धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकरण में दोषी लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। चब्बा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार ने कहा कि देश-विदेश के राम भक्तों द्वारा दिए गए दान की पारदर्शिता सुनिश्चित होना आवश्यक है। उन्होंने मांग की कि कथित अनियमितताओं से संबंधित जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्काल कार्रवाई की जाए और दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाए।
ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग की। इस मौके पर एआईसीसी सदस्य ईश्वर दयाल पासवान एडवोकेट, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक अनवर अनीस, मुनेंद्र पाल सक्सेना एडवोकेट, करनजीत सिंह, युसूफ मलिक, नरेश शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद