फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mosque imams took out a Tiranga Yatra in Amariya Pilibhit

Pilibhit News: अमरिया में मस्जिद के इमामों ने निकाली तिरंगा यात्रा, बरखेड़ा में भी गूंजे देशभक्ति के नारे

Wed, 12 Aug 2026 03:30 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 12 Aug 2026 03:30 PM IST
सार

पीलीभीत के अमरिया क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को इमामों ने तिरंगा यात्रा निकाली। उधर, बरखेड़ा क्षेत्र में भी देशभक्ति का उल्लास दिखा। यहां सैकड़ों लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली। 

विज्ञापन
Mosque imams took out a Tiranga Yatra in Amariya Pilibhit
अमरिया में इमामों ने निकाली तिरंगा यात्रा - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को अमरिया और बरखेड़ा क्षेत्र में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। अमरिया में मस्जिदों के इमामों ने तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का संदेश दिया। वहीं भाजपा नेता निशान सिंह के नेतृत्व में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्राओं में बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के उद्घोष किए।

विज्ञापन




अमरिया क्षेत्र में विभिन्न मस्जिदों के इमामों की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा में मुस्लिम समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले लोगों ने देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। यात्रा के दौरान लोगों में खासा उत्साह नजर आया। स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन


बरखेड़ा में ब्लॉक परिसर से निकली भव्य यात्रा
बरखेड़ा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत ब्लॉक परिसर से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि की अगुवाई में शुरू हुई यात्रा में विकास विभाग के कर्मचारियों, होमगार्ड, ग्राम प्रधानों, भाजपा कार्यकर्ताओं और नगर के गणमान्य नागरिकों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर से मुख्य मार्ग होते हुए थाना, अस्पताल और गोपी कॉलोनी पहुंची। इसके बाद नवाबगंज तिराहे से होते हुए यात्रा वापस ब्लॉक परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के रास्ते में कस्बावासियों और दुकानदारों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा।

कार्यक्रम में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास पवन कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी लियाकत अली, जिला बाल विकास अधिकारी, पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत, नागेंद्र गंगवार, अमित कुशवाहा, प्यारे लाल कश्यप, चंद्रपाल दिवाकर और दीपक सूर्यवंशी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed