फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   mutilated body of young man found in sugarcane field in Pilibhit

UP News: गन्ने के खेत में मिला क्षत-विक्षत शव, दायां कान गायब, एक आंख फूटी मिली; युवक तीन दिन से था लापता

Fri, 07 Aug 2026 01:11 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 07 Aug 2026 01:11 PM IST
सार

पीलीभीत में गन्ने के खेत से एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। मृतक की पहचान हो गई है। युवक तीन दिन से लापता था। ग्रामीणों ने शव की हालत देखकर हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन
mutilated body of young man found in sugarcane field in Pilibhit
गन्ने के खेत में मिली लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसिया में शुक्रवार सुबह गन्ने के खेत से एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का एक कान गायब था और एक आंख फूटी हुई थी। शव की हालत देखकर ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान पड़ोसी गांव खांडेपुर निवासी 35 वर्षीय सुबोध गंगवार के रूप में हुई, जो पिछले तीन दिनों से लापता बताया जा रहा था।

विज्ञापन

 

 

शुक्रवार सुबह गांव बरसिया के कुछ ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पूर्व प्रधान बुधपाल के गन्ने के खेत में एक शव पड़ा दिखाई दिया। सूचना मिलते ही देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी आसपास के गांवों में भी फैल गई, जिसके बाद पड़ोसी गांव खांडेपुर से भी बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

सूचना पर कोतवाल संजीव शुक्ला पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। कुछ ही देर में मृतक की पहचान खांडेपुर निवासी सुबोध गंगवार (35) पुत्र सुरेश कुमार गंगवार के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और ग्रामीणों के अनुसार शव की स्थिति बेहद संदिग्ध थी। मृतक का दायां कान गायब था, जबकि दाईं आंख फूटी हुई थी। शरीर पर मिले चोटों के निशान और शव की हालत देखकर ग्रामीणों ने आशंका जताई कि युवक की हत्या कहीं और करने के बाद शव को गन्ने के खेत में फेंका गया है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर सड़क किनारे मृतक की चप्पलें भी पड़ी मिलीं, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया।

पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि शव करीब दो से तीन दिन पुराना है। खांडेपुर के ग्रामीणों ने भी बताया कि सुबोध पिछले तीन दिनों से घर से गायब था। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने बताया कि सुबोध अपने पिता सुरेश कुमार गंगवार के साथ रहता था। घटना के समय उसके पिता घर से बाहर गए हुए थे। मामले की जानकारी उन्हें और पुणे में रह रहे मृतक के चाचा हरीश गंगवार को दे दी गई है, जिसके बाद परिजन गांव के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ युवक की गतिविधियों और पिछले कुछ दिनों की जानकारी जुटा रही है।

क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed