{"_id":"6a74ecede48eb544ff05bc4f","slug":"demand-raised-to-seal-the-hospital-and-arrest-the-doctors-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-165994-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अस्पताल सील कर डॉक्टरों की गिरफ्तारी की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अस्पताल सील कर डॉक्टरों की गिरफ्तारी की उठाई मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। धनवंतरी अस्पताल में फ्रैक्चर का इलाज कराने पहुंची महिला की ऑपरेशन के दौरान हुई मौत का मामला चर्चा में है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब मृतका के बेटे ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। उसने आरोप लगाया कि घटना के कई दिन बाद भी न आरोपित डॉक्टरों की गिरफ्तारी हुई, न अस्पताल सील किया गया। पीड़ित का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन करेंगे।
शहर के रंजीत सिंह कॉलोनी निवासी अनुराग अवस्थी ने बृहस्पतिवार को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने मुलाकात की। पत्र देकर कहा कि उनकी मां पूनम अवस्थी उर्फ पदमा अवस्थी के हाथ में फ्रैक्चर होने पर उन्हें इलाज के लिए शहर के धनवंतरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि डॉ. अक्षत पांडेय, डॉ. उपेंद्र नाथ मिश्रा और अस्पताल स्टाफ ने इलाज में गंभीर लापरवाही बरती। इसके चलते तीन अगस्त की रात करीब 12:30 बजे उनकी मां की मौत हो गई। इस मामले में कोतवाली में दो नामजद चिकित्सकों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई।
पुत्र अनुराग का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने इलाज और जांच से जुड़े दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं कराए हैं। उनका कहना है कि विवेचक से कई बार जानकारी लेने के बावजूद कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। पीड़ित परिवार ने अधिकारियों से अस्पताल को तत्काल सील करने, इलाज से जुड़े सभी अभिलेख सुरक्षित कराने, पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध कराने और आरोपी डॉक्टरों के जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। डीएम ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
-- --
इस मामले में सीएमओ से वार्ता कर कार्रवाई के निर्देश दिए है। पुलिस भी अपने स्तर से पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है।
- ज्ञानेंद्र सिंह, डीएम