{"_id":"6a74ed1d4f7daf80f502c3b5","slug":"legal-opinion-sought-regarding-the-dismissal-of-ilham-shamsi-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-166019-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: इल्हाम शम्सी को बर्खास्त करने के बारे में मांगी विधिक राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: इल्हाम शम्सी को बर्खास्त करने के बारे में मांगी विधिक राय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज के प्रबंधन ने करोड़ों के घोटाले में आरोपी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी इल्हाम शम्सी को बर्खास्त करने के संबंध में विधिक राय मांगी है l
जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज में आठ जून 2005 को मृतक आश्रित के तहत इल्हाम शम्सी की नियुक्ति चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर हुई थी। उस कर्मचारी ने वर्ष 2015 में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में अपना संबद्धीकरण करा लिया था। बाद में उसने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में सांठगांठ कर कैशियर की सीट गलत तरीके से हथिया ली थी।
कैशियर की सीट पर बैठने के बाद उसने शुरू से वर्ष 2026 तक करोड़ों रुपये का घोटाला कर लिया था। धनराशि उसने अपनी दोनों पत्नियों के नाम ट्रांसफर कर ली थी। इस मामले में इल्हाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। उसे निलंबित कर दिया गया था। वह अपने निलंबन के विरोध में हाई कोर्ट की शरण में गया, लेकिन उसे कोई राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
इसी बीच जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की ओर से गठित टीम के अधिकारियों ने गबन की जांच की, जिसमें कर्मचारी पर सारे आरोप सही पाए गए। कॉलेज प्रबंधन ने अब इस कर्मचारी को बर्खास्त करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए विधिक राय मांगी है। प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार सक्सेना ने बताया कि विधिक राय मिलते ही कर्मचारी की बर्खास्त की कार्रवाई शुरू करा दी जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- --