फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two accused arrested for snatching and trick-theft.

Pilibhit News: छिनैती और टप्पेबाजी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 07 Aug 2026 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for snatching and trick-theft.
बीसलपुर। बिलसंडा क्षेत्र में महिला से कुंडल झपटने की घटना का थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए छिनैती और टप्पेबाजी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक, वारदात में प्रयुक्त दूसरी बाइक के अलावा लूटे गए सोने के कुंडलों की गांठें बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में खुलासा करते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल ने बताया कि तीन अगस्त को बिलसंडा थाना क्षेत्र के मार चौराहे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के कान से कुंडल झपट लिए थे। इस मामले में बिलसंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कर एसपी ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की थीं। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, सीसी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को रामलीला ग्राउंड के पास से बीसलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रमपुरा नगरिया निवासी अभिषेक और मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी संजीव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बीसलपुर थाने में आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में अलग से रिपोर्ट दर्ज की गई। पूछताछ में आरोपियों ने चार जून को बीसलपुर क्षेत्र में एक महिला को उसके कानों से कुंडल उतरवाकर टप्पेबाजी करने की घटना स्वीकार की। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर बीसलपुर और बिलसंडा थानों में दर्ज दोनों मामलों से संबंधित सोने की दो गांठें और बाइक भी बरामद कर ली। बरामदगी के आधार पर दोनों मामलो में अतिरिक्त धाराएं बढ़ाई गई हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed