{"_id":"69ef07e189293af54e018737","slug":"neighbor-loses-temper-amidst-father-son-dispute-attacks-with-a-stick-in-pilibhit-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पिता-पुत्र के विवाद में पड़ोसी ने खोया आपा, सिर पर लाठी से किया प्रहार, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पिता-पुत्र के विवाद में पड़ोसी ने खोया आपा, सिर पर लाठी से किया प्रहार, किसान की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:23 PM IST
विज्ञापन
सार
पीलीभीत के दियोरिया कलां क्षेत्र के गांव मनकापुर में किसान का अपने पुत्र से विवाद हो रहा था। इस विवाद में पड़ोसी कूद पड़ा। उसने लाठी से हमला कर दिया, जिससे किसान की मौत हो गई।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पीलीभीत के दियोरिया कलां कोतवाली क्षेत्र के गांव मनकापुर में रविवार रात मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पिता-पुत्र के बीच हो रहे झगड़े में बीच-बचाव करने आए पड़ोसी ने लाठी से हमला कर दिया। इससे किसान सर्वेश कुमार (50 वर्ष) की मौत हो गई।
Trending Videos
बताया जा रहा है कि रविवार रात किसान सर्वेश और उनके पुत्र शिवम के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इसी दौरान पड़ोस का एक व्यक्ति भी वहां पहुंचा। आरोप है कि उसे लगा कि विवाद के दौरान उसे अपशब्द कहे जा रहे हैं। इस पर वह आपा खो बैठा और अपने परिजनों के साथ मिलकर किसान पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद मौके से भाग निकले आरोपी
हमले के दौरान किसान के सिर पर लाठी से वार किया गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन घायल किसान को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अस्पताल में मृतक की पत्नी सावित्री देवी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
थाना प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि प्रारंभिक सूचना पिता-पुत्र के विवाद की मिली थी, हालांकि परिजनों ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।

कमेंट
कमेंट X