सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wife dies after being hit by a dumper, husband and three others injured

Pilibhit News: डंपर की चपेट में आकर पत्नी की मौत, पति समेत तीन घायल

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Wife dies after being hit by a dumper, husband and three others injured
विज्ञापन
पूरनपुर। शादी समारोह से लौट रहे दंपती की कार नगर के बंडा चौराहे के समीप तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गई। हादसे में कार सवार बरखेड़ा के मल्लपुर खजुरिया निवासी हिमांशी (25) पत्नी इंद्रजीत की मौत हो गई। पति इंद्रजीत और दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पति-पत्नी शादी समारोह में जाने से पहले खुद की सालगिरह मना कर निकले थे।
Trending Videos

हादसा शनिवार की रात करीब 12 बजे असम हाईवे के बंडा चौराहा पर हुआ। माधोटांडा थाना के गांव मल्लपुर खजुरिया निवासी इंद्रजीत अपनी पत्नी हिमांंशी के साथ शाहजहांपुर में रहकर एक सराफ व्यापारी की दुकान पर नौकरी करते हैं। शनिवार शाम वह अपनी पत्नी हिमांशी, दोस्त शाहजहांपुर के सदर थाना के सुभाषनगर कॉलोनी निवासी अंकित वर्मा (24) के साथ कार से नगर के एक बरातघर में दोस्त की शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शादी समारोह में शामिल होकर कार से लौटते समय असम हाईवे के बंडा चौराहा पर डंपर की टक्कर से दंपती, अंकित और कार चालक शाहजहांपुर के जलालाबाद अहमद नबी (18) घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हिमांशी की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया। कोतवाल पवन कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।


शादी की सालगिरह मनाकर आए थे दंपती
इंद्रजीत के चाचा गांव निवासी सूरजपाल ने बताया कि 25 अप्रैल 2025 को शाहजहांपुर की हिमांशी से उनके भतीजे की शादी हुई थी। 25 फरवरी को इंदजीत के घर पुत्री ने जन्म लिया। उन्होंने बताया कि दोस्त की शादी समारोह में शामिल होने से पहले इंद्रजीत ने शाहजहांपुर में अपनी शादी की सालगिरह मनाई थी। इसके बाद दो महीने की पुत्री अपनी सास के पास छोड़कर शादी समारोह में शामिल होने आए थे। संवाद



------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed