{"_id":"69ef0236d25abdb2cc005ab4","slug":"video-massive-fire-breaks-out-at-highway-side-canteen-in-pilibhit-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हाईवे किनारे स्थित कैंटीन में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हाईवे किनारे स्थित कैंटीन में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का नुकसान
Mukesh Kumar
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:59 AM IST
Link Copied
पीलीभीत के जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बरात बोझ में दिव्यांग महेंद्र पाल की कैंटीन में रविवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे दुकान में रखा काफी सामान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरात बोझ में बरेली-सितारगंज नेशनल हाईवे किनारे स्थित दिव्यांग महेंद्र पाल की कैंटीन में रविवार रात आग लग गई। आग की चपेट में आने से कैंटीन में रखे लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया। इसमें खाद्य पदार्थ, पेय पदार्थ और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। महेंद्र पाल इसी कैंटीन से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।
आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए पानी और अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। डायल 112 की टीम के आने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे आसपास के घरों को बड़ा नुकसान होने से बच गया। कैंटीन के अंदर रखा गैस सिलिंडर भी फट गया। फायर बिग्रेड के पहुंचने तक पूरी तरह आग पर काबू पा लिया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।