सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Notice period expires; 12 shops not vacated.

Pilibhit News: नोटिस की मियाद पूरी, नहीं खाली हुईं 12 दुकानें

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Notice period expires; 12 shops not vacated.
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के टनकपुर मार्ग स्थित ईओ आवास को पीपीपी मॉडल पर प्रस्तावित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण की राह में अभी 12 दुकानें रोड़ा बनी हुई है। नगर पालिका की ओर से दिए गए नोटिस के बावजूद अभी तक दुकानें स्वामियों की ओर से खाली नहीं की गई है, जबकि नोटिस की मियाद पूरी हो चुकी है। ऐसे में अब फिर से नगर पालिका दुकानों को खाली कराने के लिए सख्ती से रिमाइंडर नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है।

हाल ही में नगर पालिका की ओर से ईओ आवास का बुलडोजर से ढहा दिया गया। यहां पर पीपीपी मॉडल पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना बनाई गई। लेकिन इसी ईओ आवास से लगी 12 दुकानों का संचालन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने के आड़े आ रहा है। इसको लेकर बीते सप्ताह नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार की ओर से 12 दुकानदारों को तीन दिवसीय नोटिस दिया गया था, जिसमें किराये पर चल रहीं दुकानों को खाली किया जाना था। नोटिस को लेकर अभी दुकानदारों की ओर से दुकानें खाली करने को लेकर कोई योजना नहीं बनाई गई है। अब ऐसे में दिए गए नोटिस की मियाद पूरी हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed