{"_id":"6a32f9451452586381033ce6","slug":"notice-to-two-firms-for-negligence-in-drain-cleaning-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-162098-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नाला सफाई में लापरवाही पर दो फर्मों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नाला सफाई में लापरवाही पर दो फर्मों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वर्तमान में 10 नाले अभी सफाई के लिए शेष, अगले सप्ताह से मानसून दे सकता है दस्तक
पीलीभीत। शहर में नाला सफाई में बरती जा रही लापरवाही को लेकर अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका ने मामले में संज्ञान लिया है। दोनों फर्मों को समयबद्धता के साथ चेतावनी जारी करते हुए नोटिस भेजा है। अब तक शहर के लगभग 10 नालों की सफाई का कार्य अधूरा पड़ा है।
नगर पालिका ने बीते माह शहर के छोटे-बड़े 34 नालों में 32 लाख रुपये से तलीझाड़ सफाई का कार्य शुरू कराया था। इस कार्य के लिए संभल की फर्म अलरकम इंटरप्राइजेस व बरेली की एक फर्म को टेंडर दिया गया। शहर के सबसे बड़े नाले बागगुलशेरखां से नाला सफाई का कार्य शुरू किया गया, लेकिन कुछ ही दिन में कार्य में सुस्ती आ गई। इसको लेकर 15 जून के अंक में खबर ''मानसून नजदीक....13 नालों की सफाई तक शुरू नहीं हो पाई'' खबर को प्रकाशित किया गया था। इसका संज्ञान लेते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार की ओर से शहर में नाला तलीझाड़ सफाई का निरीक्षण किया गया। खामियां मिलने पर कार्यकारी सहित दो फर्मों को सख्त चेतावनी के साथ नोटिस जारी किया है।
वर्तमान में शहर के लगभग 9-10 नाले अभी सफाई कार्य में अधूरे हैं, जबकि अगले सप्ताह तक तराई में मानसून दस्तक दे सकता है। ऐसी स्थिति में शहर में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। संवाद