सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   One lakh fine for running class 11 without recognition

Pilibhit News: बिना मान्यता के कक्षा 11 का संचालन करने पर एक लाख का जुर्माना

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
One lakh fine for running class 11 without recognition
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में बिना मान्यता के कक्षा 11 का संचालन करने वाले कबीरगंज गांव के शारदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कबीरगंज पर विभागीय अफसरों ने सख्त रुख अपनाया है। इसके लिए निजी विद्यालय पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। शिकायत पर जांच के बाद डीआईओएस ने यह कार्रवाई की है।


जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर राजकीय हाईस्कूल मुरैना गौडी के प्रधानाचार्य से आठ मई को शारदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कबीरगंज हजारा का निरीक्षण कराया गया था। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कक्षा 11 व 12 की कक्षाएं संचालित होती पाई गईं, जबकि विद्यालय को हाईस्कूल स्तर तक ही मान्यता प्राप्त है। जांच में यह भी सामने आया कि पूर्व में भी विद्यालय के विरुद्ध इस प्रकार की शिकायतें प्राप्त हो चुकी थीं। शैक्षिक सत्र 2025-26 में भी विद्यालय द्वारा कक्षा 11 की अवैध कक्षाएं संचालित करने की शिकायत दर्ज हुई थी। उस समय भी राजकीय हाईस्कूल मुरैना गौड़ी, पूरनपुर द्वारा 26 जुलाई 2025 को स्थलीय निरीक्षण कर जांच आख्या भेजी थी, जिसमें कक्षा 11 विज्ञान वर्ग की कक्षाएं संचालित होने की पुष्टि हुई थी। तब विद्यालय प्रशासन को अवैध कक्षाएं तत्काल बंद करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद वर्तमान शैक्षिक सत्र 2026-27 में पुनः कक्षा 11 की कक्षाएं संचालित करने का मामला सामने आने पर विभाग ने इसे उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना माना है। डीआईओएस ने पत्र में स्पष्ट कहा है कि विद्यालय प्रशासन बार-बार विभागीय निर्देशों की अनदेखी कर रहा है। इसी के चलते विद्यालय पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सात दिवस के भीतर चालान के माध्यम से निर्धारित मद में धनराशि जमा कर उसकी प्रति कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समयावधि में धनराशि जमा न होने पर नियमानुसार ब्याज सहित भू-राजस्व की तरह वसूली की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई को जिले में बिना मान्यता के संचालित हो रही कक्षाओं और अनियमितताओं पर बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

डीआईओएस राजीव कुमार ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाएंगे, ताकि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed