{"_id":"6a0a1ddff1dc079fb50d9430","slug":"silver-prices-are-already-sky-high-import-restrictions-will-increase-difficulties-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-159706-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चांदी के भाव पहले से आसमान पर, आयात प्रतिबंध से बढ़ेंगी मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चांदी के भाव पहले से आसमान पर, आयात प्रतिबंध से बढ़ेंगी मुश्किलें
विज्ञापन
प्रियांश अग्रवाल, कारोबारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत। केंद्र सरकार की ओर से चांदी के आयात पर शिंकजा कसने के बाद अब छोटे व्यापारी व ग्राहकों की चिंता बढ़ गई है। निवेशक व बड़े व्यापारी चांदी के ऊंचे दामों के चलते पहले से हाथ खींचे थे। वहीं, छोटे व्यापारियों ने भी चांदी की कीमत बढ़ने की आशंका जताते हुए आभूषण तैयार करने में आर्थिक समस्या की बात कह रहे हैं। उनका मानना है कि चांदी के भाव पहले से आसमान पर है। आयात पर प्रतिबंध से मुश्किलें बढ़ेंगी।
रविवार को शहर के बाजार में चांदी का भाव 2.75 लाख रहा। वहीं, सरकार द्वारा चांदी के कुछ उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने व लाइसेंस अनिवार्य करने के बाद व्यापारियों ने इस पर कारोबार को लेकर नकारात्मक प्रतिक्रिया दी। व्यापारियों का कहना है कि पहले से ही चांदी के भाव आसमान छू चुके हैं। ऐसे में निवेशक चांदी खरीदने से हाथ रोके हुए हैं। बड़े व्यापारी भी चांदी खरीदने से बच रहे हैं। ऐसे में छोटे व्यापारियों के लिए पारंपरिक चांदी के आभूषण जैसे पायलें, बिछुए, कमरबंध, इयररिंग्स, नोज पिन आदि बनाने के लिए कच्चा माल मंगवाने में महंगाई के चलते दिक्कतें आएंगी। वहीं, पहले से ही ग्राहकों की कमी के बाद अब बाजार में और सन्नाटा पसर जाएगा। संवाद
--
व्यापारियों में नाराजगी
चांदी का कारोबार महंगाई के कारण पहले से हीं न के बराबर था। अब प्रभावित आयात से दिक्कतें बढेंगी। इससे कारोबार प्रभावित होगा - रचित अग्रवाल, कारोबारी
--
चांदी का आभूषण बनाने में अब दिक्कतें आएंगी। पहले से चांदी की महंगाई के चलते व्यापार प्रभावित था। कुछ सामान अब और महंगा होगा। - प्रियांश अग्रवाल, कारोबारी