सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two buses were seized for violating permit conditions.

Pilibhit News: परमिट शर्ताें के उल्लंघन पर दो बसों को किया सीज

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Two buses were seized for violating permit conditions.
वाहनों की चेकिंग करते अफसर। स्रोत विभाग।
विज्ञापन
नशे की हालत में वाहन का संचालन करने पर 23 चालकों पर लगाया जुर्माना, चेकिंग के दौरान बस में तय सीटों की तुलना में अधिक मिले

पीलीभीत। परमिट शर्ताें का उल्लघंन कर बसों का संचालन करने पर एआरटीओ ने दो बसों पर कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया। वहीं, नशे की हालत में वाहन का संचालन करने पर 23 चालकों पर विभागीय स्तर से कार्रवाई भी की है।
यातायात नियमों का पालन कराए जाने के लिए लगातार विभागीय स्तर से कार्रवाई की जा रही है। शनिवार की रात क्षेत्राधिकारी आकृति पटेल व संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन वीरेंद्र सिंह ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अफसरों ने पीलीभीत-बीसलपुर और पीलीभीत मार्ग पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर दो बसें पकड़ी गईं, जिनमें से एक बस बरेली जनपद और दूसरी बस अरुणाचल प्रदेश में पंजीकृत पाई गई। इन दोनों बसों का संचालन दिल्ली और जयपुर के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परमिट शर्ताें का उल्लंघन कर बस में फुटकर सवारियां बैठाई जा रही थीं। वहीं, निर्धारित सीट की तुलना में क्षमता से अधिक स्लीपर सीटों को लगाया गया था। यात्री सुरक्षा का भी उल्लंघन किया गया। दोनों बसों को जिरौनिया पुलिस चौकी में निरुद्ध कर दिया गया। साथ ही संबंधित पंजीकरण कार्यालयों को वाहनों के तकनीकी निरीक्षण की रिपोर्ट भेजी गई है।

पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग स्थित सराय सुंदरपुर टोल प्लाजा और पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग स्थित टोल प्लाजा के पास ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान चलाया गया। चालकों की ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जांच के दौरान 23 वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाए गए। इनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की गई। इस संयुक्त अभियान में थाना अध्यक्ष गजरौला ब्रजवीर सिंह, थाना अध्यक्ष बरखेड़ा प्रमेंद्र कुमार, यात्रीकर अधिकारी बर्डीस चतुर्वेदी, यातायात उप निरीक्षक राघवेंद्र चौहान सहित पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम उपस्थित रही। संवाद

गांव नौहंगी के सेना में सेवारत जवान अभिषेक ठाकुर को अंतिम विदाई के दौरान सलामी देते जवान। स्रोत

गांव नौहंगी के सेना में सेवारत जवान अभिषेक ठाकुर को अंतिम विदाई के दौरान सलामी देते जवान। स्रोत

गांव नौहंगी के सेना में सेवारत जवान अभिषेक ठाकुर को अंतिम विदाई के दौरान सलामी देते जवान। स्रोत

गांव नौहंगी के सेना में सेवारत जवान अभिषेक ठाकुर को अंतिम विदाई के दौरान सलामी देते जवान। स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed