Pilibhit News: शॉर्ट सर्किट से निजी बस में उठा धुआं, दहशत में खिड़की से कूदे यात्री, महिला घायल; देखें वीडियो
पीलीभीत के छतरी चौराहे पर शुक्रवार शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब यहां एक निजी बस में अचानक धुआं उठने लगा। चालक ने तुरंत बस रोक दी। बस में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री खिड़की से कूद गए। इस दौरान एक महिला यात्री घायल हो गई।
विस्तार
पीलीभीत के छतरी चौराहे से टनकपुर जा रही निजी कंपनी की बस में शुक्रवार रात शॉर्ट सर्किट से अचानक धुआं उठा, जिससे यात्रियों में भगदड़ मच गई। चालक सीट के पास तेजी से धुंआ उठता देख यात्री खिड़कियों से कूदकर बस से बाहर निकले। सूचना पर सुनगढ़ी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। खिड़की से कूदने के दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बस में सवार थे 35 यात्री
शहर के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के छतरी चौराहा पर टनकपुर जा रही एक बस के ठहरने के दौरान ड्राइवर सीट के पास से धुंआ उठने लगा। बस में तेजी से उठता धुंआ देखकर बस में भगदड़ मच गई। लगभग 35 यात्रियों में से कुछ गेट तो कुछ खिड़की से कूदकर बाहर निकले। वहीं चौराहे पर बस में शॉर्ट सर्किट से हड़कंप मच गया व आसपास भीड़ एकत्र हो गई। इधर सूचना मिलने पर सुनगढ़ी थाना प्रभारी नरेश त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए व बस के करीब से लोगों को हटाते हुए बस को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करवाया।
यह भी पढ़ें- UP: 'कृष्ण' के रंग में रंगी यूपी की आईपीएस अंशिका वर्मा, बनेंगी राजस्थानी घराने की दुल्हन; शादी का कार्ड वायरल
खिड़की से कूदने के दौरान महिला घायल
बस में सवार खटीमा निवासी रवीना नाम की महिला खिड़की से कूदने के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। हालांकि बस से कोई विशेष जनहानि नहीं हुई। बस शहर के एक प्राइवेट बस कंपनी की बताई जा रही है। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
