{"_id":"69abde2618a85399f70c4e1a","slug":"video-cleaning-workers-protest-in-bilsanda-demanding-the-arrest-of-village-head-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit: बिलसंडा में सफाई कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन, प्रधान को गिरफ्तार करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit: बिलसंडा में सफाई कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन, प्रधान को गिरफ्तार करने की मांग
Mukesh Kumar
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:43 PM IST
Link Copied
पीलीभीत के बिलसंडा नगर पंचायत अध्यक्ष डीके गुप्ता और ग्राम पंचायत रूरिया धुरिया के प्रधान कालीचरन के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शनिवार को इस मामले में नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मचारी थाना गेट पर धरने पर बैठ गए। सफाई कर्मचारियों ने प्रधान कालीचरन की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। कर्मचारियों के प्रदर्शन के चलते नगर में सफाई कार्य ठप रहा। सफाई कर्मचारियों की मांग है कि जब तक ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी नहीं होगी, वे सफाई कार्य नहीं करेंगे। सभी लोग थाने गेट पर बैठ गए जिससे दोनों और जाम की स्थिति हो गई। गौरतलब है कि दो दिन पहले प्रधान और नगर पंचायत अध्यक्ष के बीच मारपीट हुई थी। गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया गया। इसके बाद दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।