{"_id":"6a3832c615174da2c004887a","slug":"power-supply-to-1500-consumers-remained-disrupted-for-hours-due-to-transformer-faults-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-162429-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ट्रांसफाॅर्मरों की खराबी से डेढ़ हजार उपभोक्ताओं की घंटों ठप रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ट्रांसफाॅर्मरों की खराबी से डेढ़ हजार उपभोक्ताओं की घंटों ठप रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शेरपुरकलां में फुंका ट्रांसफाॅर्मर, गर्मी में लोड़ बढ़ने पर ट्रिपिंग से बिजली की होती रही आवाजाही
पूरनपुर। ट्रांसफाॅर्मरों की खराबी से घंटों ठप हुई बिजली आपूर्ति से नगर के डेढ़ हजार से अधिक उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में असुविधाओं का सामना करना पड़ा। शेरपुरकलां में एक ट्रांसफॉर्मर फुंकने से 100 से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके अलावा लोड बढ़ने पर ट्रिपिंग से शेरपुर के उपभोक्ता पूरी रात परेशान रहे। भीषण गर्मी में खराब बिजली आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं में रोष है।
नगर के फीडर नंबर चार में तिरंगा चौराहा पर रखे 400 केवीए ट्रांसफाॅर्मर में आधी रात को खराबी से 400 से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे घंटों उपभोक्ता परेशान हुए। रविवार सुबह करीब 10 बजे खराबी दूर होने पर बिजली आपूर्ति सुचारू की गई। हालांकि ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान रहे। इसके अलावा इसी फीडर में तिरंगा चौराहा पर रखे दूसरे साढ़े छह सौ केवीए ट्रांसफाॅर्मर में रविवार दोपहर को खराबी आ गई। इससे छह सौ से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ट्रिपिंग से बिजली की आवाजाही शाम तक चलती रही।
फीडर नंबर तीन में उपखंड अधिकारी कार्यालय परिसर में रखे साढ़े छह सौ केवीए ट्रांसफाॅर्मर में फाल्ट को लेकर रविवार दिन में सवा दो बजे 600 से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिसे पांच बजे तक ठीक नहीं किया जा सका। शेरपुरकलां के मोहल्ला नवदिया में रखा बिजली ट्रांसफार्मर रात को फुंक गया। नगर सहित क्षेत्र में लोड के चलते ट्रिपिंग से बिजली के आने-जाने के क्रम से उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन
उप खंड अधिकारी मोहित गुप्ता ने बताया कि आई खराबी को ठीक कराकर बिजली आपूर्ति सुचारु करा दी गई। शेरपुरकलां के नवदिया मोहल्ला में दूसरा ट्रांसफाॅर्मर मंगवाया गया है। संवाद