सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Public bus service on two routes suspended due to lack of passengers.

Pilibhit News: यात्री न मिलने पर दो मार्गों पर जनता बस सेवा बंद

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Public bus service on two routes suspended due to lack of passengers.
विज्ञापन
पीलीभीत। यात्रियों की संख्या कम होने पर दो मार्गों पर संचालित जनता बस सेवा का संचालन बंद कर दिया गया है। इससे अब यहां से आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 20 प्रतिशत भी यात्री न मिलने पर विभाग की ओर से इन बसों का संचालन बंद किए जाने का दावा किया गया है।

लंबे शहरों के साथ ही स्थानीय मार्गाें पर भी बसों का संचालन बेहतर हो सके। इसको लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में हाल ही में शासन स्तर से आदेश जारी किया गया। इसमें कहा गया कि ग्राम पंचायत स्तर पर भी बसों का संचालन शुरू किया जाए, जिससे यहां के यहां से मुख्यालय को आने वाले यात्रियों को भी परिवहन की सेवाओं का लाभ मिल सके। ऐसे में विभागीय अफसरों की ओर से पीलीभीत-पूरनपुर-कसगंजा, पीलीभीत-जराकोठी-पूरनपुर और माधोटांडा-गभिया सहराई के लिए जनता बस सेवा का संचालन किया गया। इसमें पीलीभीत-जराकोठी-पूरनपुर और माधोटांडा-गभिया सहराई का संचालन बंद कर दिया गया है। इससे यहां से आने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, जबकि पीलीभीत-पूरनपुर-कसगंजा का संचालन किया जा रहा है। इसमें भी 20 प्रतिशत से कम यात्री ही यात्रा कर पा रहे हैं। ऐसे में विभाग को हजारों रुपये का नुकसान हो रहा है। जल्द ही इस बस का संचालन भी बंद करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम प्रांशु पाठक ने बताया कि बसों पर यात्रियों की संख्या कम है। ऐसे में बसों का संचालन बंद किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed