{"_id":"697279b64818eb54e30136b3","slug":"relief-will-be-provided-by-display-installed-at-the-depot-to-know-the-location-of-buses-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-152360-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बसों की लोकेशन जानने के लिए डिपो पर लगाई गई डिस्प्ले मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बसों की लोकेशन जानने के लिए डिपो पर लगाई गई डिस्प्ले मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
शहर स्थित रोडवेज बस अड्डे पर लगाई गई एलसीडी। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। बसों की सही स्थिति जानने के लिए अब यात्रियों को यहां-वहां नहीं भटकना होगा। डिपो के मुख्य द्वार पर ही डिस्प्ले लगाई गई है। इस पर बसों की लाइव लोकेशन साझा की जाएगी। साथ ही चालक-परिचालकों को यातायात संबंधी संदेश भी साझा किए जाएंगे। इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास किया जाएगा।
स्थानीय डिपो से 108 बसों का संचालन किया जा रहा है। बसों के संचालन की समय सारिणी व्यवस्थित न होने से यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। डिपो पर पहुंचने के बाद भी यात्री बसों की जानकारी के लिए यहां-वहां भटकते नजर आते हैं। यात्रियों की सुविधाओं के लिए करीब तीन माह पूर्व एक डिस्प्ले स्क्रीन को लगवाया गया था।
तकनीकी खामियों के चलते यह डिस्प्ले नियमित नहीं चल सकी। इससे विभाग को भी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। उच्चाधिकारियों से वार्ता कर इस डिस्प्ले को दोबारा से संचालित किया गया है। अब इस डिस्प्ले का नियमित संचालन किया जा रहा है। इसमें डिपो से संचालित सभी बसों के आने का समय, जाने का समय, बस की मौजूदा लोकेशन सहित अन्य जानकारी साझा की जाएंगी।
वहीं, चालकों के लिए इस डिस्प्ले पर यातायात संबंधी नियमों की जानकारी साझा की जाएगी। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि डिस्प्ले में कुछ समय परेशानी आई थी। अब इसका संचालन कर दिया गया है। इससे बसों की लोकेशन भी मिल सकेगी।
Trending Videos