सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Robber's attempt thwarted by courage... Accused fled, leaving his bike behind, after trying to snatch a chain.

Pilibhit News: साहस से टूटी लुटेरे की कोशिश... चेन छीनने आया आरोपी बाइक छोड़ भागा

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 15 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Robber's attempt thwarted by courage... Accused fled, leaving his bike behind, after trying to snatch a chain.
लुटेरे से छीनी चेन को दिखाती बहादुर महिला। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर की एक महिला के साहस और सूझबूझ से बाइक सवार लुटेरे की कोशिश नाकाम हो गई। महिला ने आरोपी को पकड़ लिया और अपनी चेन वापस छीन ली। खुद को घिरता देख आरोपी बाइक मौके पर छोड़कर पैदल ही भाग गया। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

घटना कोतवाली क्षेत्र की एकता नगर कॉलोनी स्थित गली नंबर एक में सोमवार शाम की है। एकता नगर कॉलोनी निवासी भूपेंद्र सिंह की शहर के बाजार में कपड़ों की दुकान है। सोमवार दोपहर उनकी पत्नी अविनाश कौर दुकान पर बैठने गई थीं। शाम करीब 5:30 बजे वह दुकान से पैदल घर लौट रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी स्टेडियम रोड से एकता नगर कॉलोनी की ओर मुड़ने के बाद जैसे ही वह कुछ दूरी आगे बढ़ीं, तभी पीछे से बाइक पर सवार एक युवक आया और उनके गले में पड़ी चेन पर झपट्टा मार दिया। अचानक हुए हमले के बावजूद अविनाश कौर ने हिम्मत नहीं हारी और तुरंत सतर्क होकर बाइक सवार को पकड़ लिया। महिला ने संघर्ष करते हुए लुटेरे के हाथ से अपनी चेन भी वापस छीन ली।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, पहचान करने के लिए उसने आरोपी का हेलमेट भी उतार दिया। कुछ देर तक आरोपी खुद को छुड़ाने की कोशिश करता रहा, लेकिन जब उसे लगा कि वह पकड़ा जा सकता है तो वह चेन छोड़कर मौके से भाग निकला। हालांकि चेन में लगा पांच ग्राम का सोने का पैंडल उसके हाथ लग गया। आरोपी अपनी बाइक भी मौके पर छोड़ गया और गलियों के रास्ते पैदल भाग गया।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर महिला के पति भूपेंद्र सिंह भी पहुंच गए। इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला से घटना की जानकारी ली और मौके पर छोड़ी गई बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी है। ऐसे में अन्य माध्यमों से वाहन स्वामी और आरोपी की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लुटेरे से छीनी चेन को दिखाती बहादुर महिला। संवाद

लुटेरे से छीनी चेन को दिखाती बहादुर महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed