सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ruckus created at Lahari forest outpost at night; forest guard beaten up for protesting.

Pilibhit News: रात में लैहारी वन चौकी पर किया हंगामा, विरोध पर वन रक्षक को पीटा

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Ruckus created at Lahari forest outpost at night; forest guard beaten up for protesting.
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दो नामजद समेत तीन के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

कलीनगर। रात के समय वन क्षेत्र में पहुंचकर हंगामा करने और विरोध करने पर वनकर्मियों के साथ मारपीट करने के मामले में कार्रवाई की गई है। वन रक्षक की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बराही रेंज में तैनात वन रक्षक वसीम अली ने माधोटांडा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 19 जून को वह लैहारी वन चौकी पर मौजूद थे। इस दौरान रात करीब दस बजे पूरनपुर की ओर से एक वाहन तेज गति और हॉर्न बजाते हुए चौकी के गेट के पास आकर रुकी। गाड़ी में तीन लोग सवार थे। इसमें माधोटांडा क्षेत्र के खीरी नौबरामद निवासी सोनी, गोलू व एक अज्ञात शामिल रहा। आरोपियों ने गाड़ी से उतरकर वहां मौजूद कर्मियों के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दी। बंद गेट पर लगे ताले को तोड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्र का हवाला देकर जब आरोपियों को ताला तोड़ने से रोका गया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। वर्दी पकड़कर बटन तोड़ दिए। वाहन को वन रक्षक पर चढ़ाने का प्रयास भी किया। इसके बाद आरोपी भाग गए। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed