{"_id":"6a83629fc4a84a17fa0bbb19","slug":"school-bus-conductor-arrested-for-molesting-class-7-student-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-166748-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सातवीं की छात्रा से छेड़खानी, स्कूल बस का परिचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सातवीं की छात्रा से छेड़खानी, स्कूल बस का परिचालक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल की कक्षा सात की 13 वर्षीय छात्रा से छेड़खानी व लगातार उसका पीछा कर परेशान करना स्कूल बस के परिचालक को भारी पड़ गया। छात्रा ने मामले की जानकारी स्कूल प्रबंधन को दी। इसके बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से मामले में सोमवार को आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी क्रश को रविवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।
शहर निवासी व्यक्ति ने सुनगढ़ी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी ओर से बीसलपुर रोड पर निजी स्कूल का संचालन किया जाता है। स्कूल में शहर निवासी 13 वर्षीय किशोरी भी कक्षा सात की छात्रा है। आरोप है कि स्कूल बस का परिचालक बरखेड़ा क्षेत्र का ग्राम कुंदनपुर निवासी क्रश छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार कुछ दिनों से करता था। स्कूल परिसर में आरोपी छात्रा को घूरता था। उसका पीछा कर अश्लील इशारे भी करता था। परेशान होकर छात्रा ने मामले की जानकारी स्कूल प्रबंधन को दी। जानकारी होने पर सख्ती बरतते हुए बस परिचालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई। पुलिस के मुताबिक, मामले की प्रारंभिक जांच की गई। शिकायत में लगाए गए आरोप प्रथमदृष्ट्या सही प्रतीत हुए हैं। संवाद
-- -- -
न्यायालय में दर्ज होंगे छात्रा के बयान
सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। अब पीड़िता के बयान न्यायालय में दर्ज कराए जाएंगे। इसके साथ ही उपलब्ध साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।