सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Shopkeepers take away Ramji's idol from temple, anger among devotees

Pilibhit News: मंदिर से रामजी की मूर्ति की दुकान, रोष

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers take away Ramji's idol from temple, anger among devotees
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव नावकूड़ स्थित प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर से भगवान श्रीराम की धातु निर्मित प्रतिमा चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव समेत आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

ग्रामीणों के अनुसार गांव का ठाकुरद्वारा मंदिर काफी प्राचीन है, जहां स्थापित राम दरबार की मूर्तियों के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंगलवार रात रोज की तरह मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर मंदिर में घुस गए और राम दरबार में स्थापित भगवान श्रीराम की प्रतिमा चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो प्रतिमा गायब देखकर उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते चोरी की खबर पूरे गांव में फैल गई और मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed