{"_id":"69bd023e43c42e13df0bbc00","slug":"skeletal-remains-of-missing-teenage-girl-found-in-sluice-of-canal-bridge-after-80-days-2026-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 80 दिन बाद किशोरी का मिला कंकाल, रोशनी दिसंबर से थी लापता; नहर पुल की झाल से शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 80 दिन बाद किशोरी का मिला कंकाल, रोशनी दिसंबर से थी लापता; नहर पुल की झाल से शव बरामद
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:46 PM IST
विज्ञापन
सार
शाहजहांपुर से लापता 16 वर्षीय रोशनी का कंकालनुमा शव शुक्रवार सुबह चित्तरपुर गांव के पास हरदोई ब्रांच नहर पुल की झाल में मिला। जिसकी पहचान कपड़ों के आधार पर परिजनों ने की। शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
किशोरी रोशनी का कंकाल नहर में मिला
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
थाना माधोटांडा क्षेत्र में लापता किशोरी का करीब 80 दिन बाद चित्तरपुर स्थित हरदोई ब्रांच नहर पुल की झाल में शुक्रवार सुबह कंकालनुमा शव मिला। कपड़ों के आधार पर परिजनों ने उसकी पहचान 27 दिसंबर से लापता 16 वर्षीय रोशनी के रूप में की है। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच तेज कर दी है।
Trending Videos
चित्तरपुर गांव के पास हरदोई ब्रांच नहर में कंकाल मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। माधोटांडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंकाल को कब्जे में लिया।कंकाल के कपड़ों के आधार पर परिजनों ने उसकी पहचान 27 दिसंबर से लापता कलीनगर के वार्ड पांच निवासी रोशनी 16 पुत्री रमेश के रूप में की। शिनाख्त होते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रोशनी के लापता होने के बाद से ही पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा नहर में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। दो नावों की मदद से नहर में तलाशी ली गई, वहीं कई स्थानों पर जाल डालकर भी खोजबीन की गई थी। नहर किनारे पहले मिले चप्पल और शाल के आधार पर उसके नहर में कूदने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शाहजहांपुर जनपद की पुलिस को भी अलर्ट किया था, ताकि नहर के डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में निगरानी रखी जा सके। इसके अलावा मोबाइल कॉल डिटेल, सोशल मीडिया गतिविधियों और रिश्तेदारी के ठिकानों पर भी जांच की गई, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चल सका था। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर भी उसकी फोटो के जरिए तलाश कराई गई थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के साथ कंकाल का डीएनए भी कराया जाएगा।