{"_id":"6a38331303e64694700a0fb1","slug":"slowness-in-application-for-state-teacher-award-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-162432-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: राज्य अध्यापक पुरस्कार आवेदन में सुस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: राज्य अध्यापक पुरस्कार आवेदन में सुस्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत। राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अपेक्षित रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। आवेदन की धीमी प्रगति को देखते हुए बेसिक शिक्षा निदेशक ने प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र शिक्षकों को आवेदन के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर जिला स्तर पर भी प्रयास तेज कर दिए हैं।
राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के अलावा अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं से प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया सात जून से शुरू होकर 30 जून तक चलेगी। हालांकि अभी तक आवेदन की रफ्तार सुस्त है। इसको लेकर शासन स्तर से आदेश मिलने के बाद अब प्रचार प्रसार पर जोर दिया जाने लगा है। योग्य और इच्छुक शिक्षकों को समय रहते आवेदन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
बीएसए रोशनी सिंह ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया की नियमित समीक्षा करने के साथ ही योजना की जानकारी पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद