{"_id":"69e67d27b4b2fd8a4e0d59c7","slug":"smart-meters-continue-to-trouble-consumers-officials-await-orders-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-157781-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं की मुसीबतें बरकरार, अफसरों को आदेश का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं की मुसीबतें बरकरार, अफसरों को आदेश का इंतजार
विज्ञापन
अरविंद कुमार
- फोटो : कतर्नियाघाट में पर्यटकों को दिखा बाघ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं को जोड़ा जा चुका है स्मार्ट मीटर से, उपभोक्ताओं में राहत की उम्मीद, कनेक्शन कटने से बनी है परेशानी
पीलीभीत। स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं की मुसीबतें बरकरार हैं। निगेटिव बैलेंस व अन्य समस्याओं से कनेक्शन काटे जा रहे हैं। वहीं, शासन स्तर से राहत देने की बात कही जा रही है। हालांकि जिले के अफसरों को शासन के आदेश का इंतजार है। इसके बाद स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को राहत मिल सकेगी।
स्मार्ट मीटर के लगने से लगातार उपभोक्ताओं की समस्याएं बढ़ी हैं। रोजाना सैकड़ों उपभोक्ता बिजली कनेक्शन कटने की समस्या से परेशान होकर बिजली दफ्तर पहुंच रहे है। इसके बाद भी लोगों की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। वहीं, शासन स्तर से अब स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को राहत देने की बात कही जा रही है। इसमें कहा गया है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर का बैलेंस शून्य होने पर तीन दिनों तक बिजली नहीं कटेगी। इसमें दो किलोवाट भार वाले उपभोक्ताओं को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही कनेक्शन कटने से पूर्व उपभोक्ताओं को मेसेज के जरिए जानकारी दी जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिल सकेगी। हालांकि अभी इसको लेकर विभागीय अफसरों के पास आदेश नहीं पहुंचा है। वहीं उपभोक्ताओं में भी इसको लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। संवाद
--
आर्थिक रूप से कमजोर लोग ज्यादा प्रभावित
स्मार्ट मीटर लगने के बाद से लगातार लोगों को समस्या बढ़ी है। इसको लेकर जल्द ही निर्णय लिया जाए, जिससे आम आदमी को राहत मिल सके। आर्थिक रूप से कमजोर लोग काफी प्रभावित है।- अरविंद कुमार
स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल में भी इजाफा हुआ है। पहले की अपेक्षा बिल काफी अधिक आ रहा है। तकनीकी समस्या से लोग प्रभावित है। इसको लेकर भी बदलाव की जरूरत है।- ओमकार
--
ऊर्जा मंत्री की बैठक में निर्देश दिए गए हैं, लेकिन अभी आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। आदेश के बाद ही नियमों में बदलाव हो सकेंगे। अभी आदेश आने का इंतजार है। - आशीष यादव, एक्सईएन
Trending Videos

अरविंद कुमार- फोटो : कतर्नियाघाट में पर्यटकों को दिखा बाघ।

कमेंट
कमेंट X