सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Stagnant water increased the infection, the drainage system collapsed.

Pilibhit News: ठहरे पानी ने बढ़ाया संक्रमण, जलनिकासी की व्यवस्था ध्वस्त

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 03 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Stagnant water increased the infection, the drainage system collapsed.
जिला अस्पताल के रैन बसेरे के पीछे गंदे पानी का जमाव। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल परिसर में लंबे समय से बदहाल जल निकासी व्यवस्था गर्मी बढ़ने के साथ चिंता का विषय बनती जा रही है। जगह-जगह गंदे पानी के ठहराव से भर्ती वार्डों में संक्रमित मच्छर से बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। ऐसे में जिम्मेदार भी लंबे समय जलनिकासी व्यवस्था सुधार के नाम पर खानापूरी कर रहे हैं।
Trending Videos


जिला अस्पताल परिसर में जलभराव की समस्या बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल के रैन बसेरे में जहां तीमारदारों के ठहराने के लिए बेड की व्यवस्था है, वहीं रैन बसेरे के पीछे भारी मात्रा में गंदे पानी का जमाव है। जिनसे रैन बसेरे में मच्छरों की भरमार रहती है व कभी भी यहां से मलेरिया, फायलेरिया, चिकनगुनिया आदि बीमारी फैल सकती है। वहीं अस्पताल परिसर के डायलिसिस सेंटर के पीछे भी लंबे समय से गंदे पानी का जमाव दिन में भी परिसर में मच्छर पनपने का मुख्य कारण बना हुआ है। परिसर में कुछ जगह सैप्टिक टैंक के पाइप टूटने से बुरी तरह गंदगी फैलने का खतरा बना हुआ है। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीज जहां बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उम्मीद लेकर आते हैं, वहीं परिसर की यह स्थिति उनकी सेहत के लिए नई मुसीबत खड़ी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
डायलिसिस सेंटर के पीछे जलनिकासी व्यवस्था सुधारी जा रही है, अन्य स्थानों को भी दिखवाकर पानी का ठहराव हटाया जाएगा। - डॉ. रमाकांत सागर, अधीक्षक जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed