सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Student dies after bike collides with parked truck

Pilibhit News: खड़े ट्रक से जा टकराई बाइक, छात्र की मौत

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Student dies after bike collides with parked truck
छात्र अंश सिंह का फाइल फोटो
विज्ञापन
पूरनपुर। खड़े ट्रक से बाइक टकराने से मोहल्ला कायस्थान के छात्र अंश सिंह घायल हो गए। सीएचसी लाए गए छात्र को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। इकलौते पुत्र की मौत पर परिजनों में मातम पसर गया।
Trending Videos

हादसा शनिवार आधी रात को असम हाईवे के खुटार चौराहा के समीप एक ढ़ाबा के पास हुआ। मोहल्ला कायस्थान निवासी सतेंद्र सिंह का पुत्र अंश सिंह (20) बाइक से हाईवे से नगर की ओर आ रहा था। हाईवे पर खड़े ट्रक से उसकी बाइक जा टकरा गई। गंभीर हालत में घायल अंश को सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंश नगर के लक्ष्य डिग्री कॉलेज में बीएससी का छात्र था। पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। अंश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी छोटी बहन कशिश 15 वर्ष की है। इकलौते पुत्र की मौत से रो-रोकर परिजनों का हाल बेहाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------



--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed