सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The police took the murder accused into custody remand and recovered the club used in the murder.

Pilibhit News: हत्यारोपी को कस्टडी रिमांड पर लेकर पुलिस ने बरामद किया हत्या में प्रयुक्त डंडा

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 15 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
The police took the murder accused into custody remand and recovered the club used in the murder.
विज्ञापन
पूरनपुर। पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में हाजिर हुए हत्यारोपी को पुलिस ने 12 घंटे की कस्टडी रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त किया गया डंडा उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया। हत्यारोपी सोमवार शाम पांच बजे फिर जेल में दाखिल कर दिया गया।


घटना गांव शेरपुरकलां में 15 मई को हुई थी। गांव के इरशाद की पुत्री नेहा की शादी गांव के ही हसीब के साथ हुई थी। शादी के बाद आए दिन नेहा को उसका पति दहेज के लिए प्रताडि़त करता था। दहेज में रुपये और बाइक लाने का दबाव बनाया जाता था। विरोध पर अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट की जाती। मुंह पर कपड़ा बांधकर कमरे में बंद कर दिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर इरशाद अपने पुत्र जीशान और भाई जानिसार के साथ पुत्री के घर जा रहे थे। रास्ते में बैठे हसीब ने अपने भाइयों और भतीजों के साथ लाठी, डंडों और धारदार हथियार से उन लोगों पर हमला कर दिया था। जीशान और उसके चाचा जानिसार गंभीर घायल हा गए थे। शोर-शराबा पर पहुंची गर्भवती पुत्री नेहा की भी पिटाई कर घायल कर दिया गया था। सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किए गए जीशान की रास्ते में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने इरशाद की ओर से नेहा के पति हसीब, उसके भाई बड़े, छोटे, बड़े के पुत्र फराज, छोटे के पुत्र मोनिस, अरबाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर नामजद आरोपियों में पांच का अगले दिन चालान किया था। फराज पुलिस के हाथ नहीं लग सका था। पिछले सप्ताह फराज पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर हो गया था। तब से पुलिस उसके कस्टडी रिमांड की कोशिश में लगी थी। सोमवार को पुलिस ने फराज को 12 घंटे के लिए कस्टडी रिमांड पर लिया। कोतवाल पवन कुमार पांडेय ने बताया कि हत्यारोपी फराज की निशानदेही पर गांव के समीप से हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को 10 बजे उसे कस्टडी रिमांड पर लिया गया।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed