सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The resort operator misbehaved with the Mala Ranger who came to investigate.

Pilibhit News: जांच करने पहुंचे माला रेंजर से रिसोर्ट संचालक ने की अभद्रता

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 17 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
The resort operator misbehaved with the Mala Ranger who came to investigate.
विज्ञापन
पीलीभीत। जंगल से सटे इलाके में बने एक रिजॉर्ट पर जांच करने पहुंचे माला रेंजर के साथ अभद्रता का मामला सामने आया। एनओसी आदि मांगने पर रिजॉर्ट मालिक ने रेंजर के साथ अभद्रता की। विवाद बढ़ता देख रेंजर वहां से लौट आए। पूरे मामले की रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को भेजी गई है।
Trending Videos

मामला गजरौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत जरा चौकी क्षेत्र का है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के माला रेंज के जंगल से सटे इलाके में क्षेत्र के एक व्यक्ति ने रिजॉर्ट विकसित किया। दो साल से इसका संचालन भी किया जा रहा है। करीब दस दिन पूर्व डीएफओ के फर्जी हस्ताक्षर के लोन लेने का मामला सामने आने पर विभाग की ओर से सख्ती बरती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल से सटे इलाके में बने रिजॉर्ट आदि को सूचीबद्ध करना शुरू किया गया। इसी क्रम में चार दिन पूर्व माला रेंज से सटे इलाके में बने एक रिजॉर्ट में रेंजर रोबिन सिंह टीम के साथ जांच करने पहुंचे। रिजॉर्ट इको सेंसेटिव जोन के दायरे में बना है। ऐसे में टीम ने संचालक से विभागीय एनओसी समेत अन्य अभिलेख दिखाने को कहा गया।
आरोप है कि इसपर संचालक भड़क गया और रेंजर से अभद्रता करनी शुरू कर दी। दोनों में कहासुनी भी हुई। रेंजर रोबिन सिंह ने बताया कि विभागीय निर्देशों के क्रम में जंगल से सटे इलाके में बने रिजॉर्ट में जांच करने पहुंचे थे। संचालक अभद्रता करना लगा। इसपर वह लौट आए। हालांकि दूसरे दिन संचालक ने अपनी गलती भी स्वीकार की। पूरे मामले की जानकारी रेंजर को दी गई है। यह भी सामने आया कि रिजॉर्ट को बनाने में विभाग के अलावा जिला पंचायत और अन्य से भी कोई अनुमति नहीं ली गई है। विभाग की ओर से मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed