सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The woman said that the minister's letter did not help in KGMU, her son did not get treatment.

Pilibhit News: महिला बोली- केजीएमयू में काम नहीं आई मंत्री जी की चिट्ठी, बेटे को नहीं मिला इलाज

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
The woman said that the minister's letter did not help in KGMU, her son did not get treatment.
रामकली
विज्ञापन
पीलीभीत। किडनी और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित बेटे का इलाज कराने केजीएमयू (मेडिकल कॉलेज लखनऊ) पहुंची महिला के गन्ना राज्यमंत्री का पत्र भी काम न आया। केजीएमयू में युवक को न भर्ती किया गया और न ही इलाज मिला। महिला का कहना है कि घर वापस लौटने के लिए उसे पायल बेचनी पड़ीं। महिला के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।
Trending Videos

वायरल वीडियो में शहर की वल्लभनगर काॅलोनी निवासी महिला रामकली बताती हैं कि उनके बेटे श्यामसुंदर को टीबी और लिवर में समस्या है। गंभीर हालत में इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज ले गई थी। गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार से सिफारिशी पत्र भी ले गई थी। महिला का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में बेटे का इलाज नहीं किया गया। उसे भर्ती भी नहीं किया। मेडिकल कॉलेज में राज्यमंत्री का सिफारिशी पत्र भी काम नहीं आया। महिला का आरोप है कि पहले दिन तो बेटे को कुछ दवाएं दी गईं। बाद में उसे भर्ती भी नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकली ने बताया कि जब बेटे का इलाज नहीं हुआ तो उसने घर वापस आने का प्रयास किया। रुपये न होने से उसे अपनी पायल बेचनी पड़ीं। महिला की मांग है कि उसके बेटे का समुचित इलाज कराया जाए, जिससे उसे बेहतर स्वास्थ्य मिले। बेटा श्यामसुंदर उठ-बैठ भी नहीं पाता है। संवाद
----
मेडिकल कॉलेज के निदेशक से की बात, युवक का कराएंगे समुचित इलाज

महिला का वीडियो सामने आया तो गन्ना राज्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से संज्ञान लिया है। गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार ने फोन पर बताया कि महिला के बेटे के इलाज के संबंध में उनके कार्यालय से मेडिकल कॉलेज के निदेशक से जानकारी ली गई है। मेडिकल कॉलेज की ओर से बताया गया कि युवक का इलाज किया गया। उसे भर्ती नहीं किया जाना था। जांच कराई गई है। उसे अगली तारीख पर बुलाया गया है। गन्ना राज्यमंत्री ने कहा कि युवक का समुचित इलाज कराया जाएगा। पश्चिम बंगाल से आकर पीड़ित परिवार से मुलाकात भी करेंगे।

रामकली

रामकली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed